छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर की आधारशिला रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया कि इस कैंसर अस्पताल के एक वार्ड का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर होगा।
शिक्षक निलंबित: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया एक्शन
शिलान्यास से पहले पीएम पहुंचे बालाजी मंदिर
अस्पताल के शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में स्थित बालाजी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से भी मुलाकात की। इस मौके पर पंडित शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में रेखांकित किया।
शिक्षक निलंबित: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया एक्शन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गढ़ा गांव में प्रधानमंत्री के आने को बड़ी उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि इस क्षेत्र की स्थिति तेजी से बदलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती शक्ति का भी जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता हैं जो न केवल जवानों का ध्यान रखते हैं, बल्कि किसानों की स्थिति को भी सुधारने का काम कर रहे हैं।




