Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने चोरी के बाद घर के सामान को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बनेगा साइंस सिटी: वैज्ञानिक शोध और नवाचार का हब, राज्य के युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
Korba Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने क्वाटर नंबर एम 1194 में घुसकर हाथ साफ किया और फिर घर के अंदर रखे सामान को आग लगा दी। सुबह पड़ोसियों ने आग की लपटें और धुआं उठते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना की जानकारी युवक दिनेश को दी गई, जो हाल ही में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। आगजनी की घटना में घर में रखे सामान और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




