जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है….शराब को पंजाब से झारखंड और बिहार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था….जिसे पुलिस ने लोरो घाट के पास पकड़ा है….पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है….तस्करी में शामिल बड़े सिंडिकेट की जांच जारी है….
PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब राज्य से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर एक 12 चक्का अशोक लीलैंड ट्रक (क्रमांक PB 11CP2003) झारखंड और बिहार की ओर रवाना हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जशपुर, श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने ट्रक को ट्रैक करना शुरू किया।
PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़
लोरो घाट के नीचे, सरदार ढाबा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में ट्रक में 100 से अधिक सीमेंट की बोरियां लोड पाई गईं, जो शराब छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई थीं। बोरियों को हटाने पर ट्रक में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।




