Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने अंतराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन आघात” के तहत, पुलिस ने दो दिन में तीन करोड़ रुपये की अवैध शराब पकड़ी है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पंजाब से अवैध शराब लोड कर ट्रकों के जरिए झारखंड और बिहार भेजा जा रहा था। पकड़े गए ट्रक चालकों ने खुलासा किया कि तस्कर एक ही पैटर्न का पालन कर रहे थे, जिसमें ड्राइवरों को सिर्फ निर्धारित जगह तक ट्रक पहुंचाने का निर्देश दिया जाता था। उन्हें ट्रक के लोड और अनलोड स्थान की जानकारी नहीं दी जाती थी।
Read Also- बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ी लापरवाही: परीक्षा केंद्रों में बांटी गई 2024 की उत्तर पुस्तिका, जारी हुआ नए आदेश
Jashpur News: पुलिस ने दो दिन पहले मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 को लोरो घाट के पास पकड़ा। चेकिंग के दौरान ट्रक से 790 कार्टून, कुल 7015 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read Also- भारत में जल्द लॉन्च होगा Poco M7 5G: दमदार फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में मचाएगा धमाल
Jashpur News: बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना पर, जशपुर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक से जप्त मोबाइल के डाटा की जांच की। इसके आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक और ट्रक का पता चला। पुलिस ने तुरंत अनूपपुर, मध्य प्रदेश में ट्रक क्रमांक UP 14DT 7849 को जब्त किया, जिसमें 784 पेटी, कुल 7012 लीटर अवैध शराब मिली, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। आरोपी ट्रक चालक बलविंदर को हिरासत में लिया गया है। जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और पुलिस जल्द ही तस्करी नेटवर्क के सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश करेगी। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।




