Chhattisgarh Accident News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के बीच हुई भयंकर भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक मासूम भी शामिल है। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Read Also- पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त, अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
Chhattisgarh Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर हुई। श्रद्धालु महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के बाद रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में 11 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी सीतापुर में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




