रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए 28 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के साथ प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, संपत कुमार और सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे।
विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी कैंसिल, ईद पर लीव डबल… बवाल के बाद ममता सरकार की सफाई
इस बैठक को बहुत अहम माना जा रहा है, खासकर इस समय जब निकाय चुनावों में हार और पंचायत चुनावों में जीत के दावों के बीच पार्टी के भीतर गहरी चर्चा चल रही है। इसके साथ ही, इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को हटाने की चर्चा भी फिर से उभर रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
निकाय चुनाव में हार के कारणों में बड़ी टिकट वितरण में गड़बड़ी और पार्टी में चल रही गुटबाजी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। कई **कांग्रेसी नेताओं** ने हार के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।




