Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Champions Trophy: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हारते ही स्टीव स्मिथ का बड़ा ऐलान, ODI क्रिकेट को कहा अलविदा

    Champions Trophy: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हारते ही स्टीव स्मिथ का बड़ा ऐलान, ODI क्रिकेट को कहा अलविदा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 5, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Steve Smith Retirement
    Steve Smith Retirement

    Steve Smith Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया और स्टीव स्मिथ के वनडे करियर का भी अंत हो गया।

    Read Also-  रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की धमाकेदार शुरुआत, 8 मार्च को सचिन और लारा की टीमें आमने-सामने, जानें टिकटों की कीमतें

    Steve Smith Retirement:  वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले स्मिथ टेस्ट और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्मिथ ने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू किया था। इसके बाद बल्लेबाजी में कमाल करते हुए वह दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 170 वनडे मैच खेले और 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 34.67 की औसत से 28 विकेट भी अपने नाम किए।

    Read Also-   चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा

    2 बार जीता वर्ल्ड कप
    Steve Smith Retirement:  ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे स्मिथ 2015 में वनडे कप्तान बने थे। हालांकि साल 2018 में सैंड पेपर मामलें में लिप्त पाए जाने के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और 1 साल का बैन भी लगा दिया गया था। बैन हटने के बाद उन्होंने ना केवल टीम में वापसी की बल्कि कुछ सालों बाद वापस कप्तानी हासिल करने में भी सफल रहे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी का जिम्मा संभाला और टीम को सेमीफाइनल तक लेकर गए।

    Read Also-  IPL 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार ICC के इन नियमों का होगा पालन

    टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता
    स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने पर कहा कि यह उनके लिए एक शानदार सफर रहा और उन्होंने इसके हर पल का आनंद लिया। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही। उन्होंने कहा कि दो वर्ल्ड कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी और कई साथियों ने इस सफर को साझा किया। अब 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है। टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और वह वास्तव में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल, वेस्टइंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    steve smith steve smith announce retirement steve smith odi retirement steve smith retired from odi steve smith retirement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.