Champions Trophy 2nd Semi-Final SA vs NZ: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 2 बजे होगा। मैच लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच जीतने वाली टीम 9 मार्च को दुबई में इंडिया से फाइनल मैच खेलेगी। ICC चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले हुई भिड़ंत में दोनों को 1-1 जीत मिली। वनडे में आखिरी बार दोनों का फरवरी में ट्राई सीरीज के दौरान सामना हुआ था, तब न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
Read Also- ऑस्ट्रेलिया को पीटकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
मैच डिटेल्स
दूसरा सेमीफाइनल SA vs NZ
तारीख: 5 मार्च
स्टेडियम: गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम, लाहौर
टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM
Read Also- Champions Trophy: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हारते ही स्टीव स्मिथ का बड़ा ऐलान, ODI क्रिकेट को कहा अलविदा
Champions Trophy 2nd Semi-Final SA vs NZ: दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: टेम्बा बवुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, रायन रिकेलटन, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वायन मुल्डर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।




