दुर्ग। छत्तीसगढ़ में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW की ओर से बड़ी कार्रवाई चल रही है। यह रेड रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर की जा रही है।
सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल, छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घरों पर जांच जारी है। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के घर पर भी दबिश दी गई है, जो पहले दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त रह चुके हैं।
Mahasamund Accident News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर
सुकमा में तड़के 4 बजे ACB और EOW की टीम ने DFO अशोक पटेल के घर पर एक साथ दबिश दी, जबकि रायगढ़ के कृष्णा वाटिका और झालमुड़ा गांव में भी कार्रवाई चल रही है।
Champions trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
जानकारी के मुताबिक, अब तक की कार्रवाई में नगदी और जेवरात मिलने की खबर है। यह कार्रवाई बिना स्थानीय प्रशासन की जानकारी के की गई है, और फिलहाल जांच जारी है।




