नई दिल्ली। कनाडा में आखिरकार जस्टिन ट्रूडो की प्रधानमंत्री पद से विदाई हो रही है। देश की लिबरल पार्टी ने मार्क कार्नी को अपना नेता चुन लिया है।
बता दें कि कुछ समय पहले जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इसके बाद से सत्ताधारी लिबरल पार्टी अपने नए नेता का चुनाव कर रही थी। आखिरकार मार्क कार्नी ने पीएम पद की रेस में बाजी मार ली है और कनाडा के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।
Team India ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला
जस्टिन ट्रूडो ने क्या कहा?
पीएम पद से अपनी विदाई को लेकर जस्टिन ट्रूडो ने कहा- “मैं लिबरल पार्टी के नेता के रूप में उसी आशा और कड़ी मेहनत के साथ विदा ले रहा हूँ, जैसा कि मैंने शुरू में किया था। इस पार्टी और इस देश के लिए मुझे उम्मीद है, उन लाखों कनाडाई लोगों की वजह से जो हर दिन साबित करते हैं कि बेहतर हमेशा संभव है।”




