Congress Leaders On ED Raid: छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। बता दें कि भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में है और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है।
Read Also- भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ED की दबिश, करीबी सहयोगियों के घर भी जांच जारी
भूपेश बघेल के करीबियों के घर भी पहुंची ED
Congress Leaders On ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के करीबी संदीप सिंह के घर पर भी दबिश दी है। इस पूरी कार्रवाई के बाद अब प्रदेश की सियासत में फिर से उबाल आने के आसार है। इस मामले में सत्तादल और विपक्ष के बीच फिर से बयानबाजी शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक और बड़े नेता भूपेश बघेल के आवास पर पहुँच रहे है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भी इस छापेमारी को लेकर प्रतिक्रियां दी है।
Read Also- पूर्व मुख्यमंत्री के बाद इस कांग्रेस नेता के घर पहुंची ED, दस्तावेजों की कर रही जांच
PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना
Congress Leaders On ED Raid: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED की दबिश पर एक्स पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। दीपक बैज ने भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। 7 साल पुराने झूठे केस को अदालत में खारिज कर दिया लेकिन दुर्भावना से ED को मोहरा बना दिया गया। आज सुबह ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पहुंची। दीपक बैज ने अपने ट्वीट के माध्यम से पूछा कि, यह जांच है या राजनीतिक प्रतिशोध?
कांग्रेस पूरे मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ेगी: उमेश पटेल
वहीं, प्रदेश के पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश पर कहा कि, भाजपा लगातार दुर्भावनापूर्वक काम कर रही है। ईडी की कार्रवाई से कुछ नहीं निकलने वाला है। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि, कांग्रेस पूरे मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ेगी।




