Gangster Aman Sahu Encounter: झारखंड के पलामू में गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू जिले में उसका एनकाउंटर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के चैनपुर के अंधारी ढोडा के पास झारखंड के सबसे बड़े गैंगस्टर अमन साहू को गोली मारी गई है। अमन साहू पिछले तीन महीने से रायपुर के जेल में बंद था। रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी पर हुए हमले और हजारीबाग में एनटीपीसी डीजीएम के मर्डर मामले में पूछताछ करने अमन साहू को रांची लाया जा रहा था।
Read Also- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट 2025: सत्र 11वां दिन, प्रधानमंत्री सड़क के जर्जर होने का उठेगा मुद्दा
Gangster Aman Sahu Encounter: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर से रांची के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
Read Also- शराब प्रेमियों के लिए झटका, होली के दिन शुष्क दिवस घोषित, बंद रहेगी शराब दुकानें
Gangster Aman Sahu Encounter: पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान एक पुलिस जवान को भी गोली लगने की बात सामने आई है।




