रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दोपहर 2.15 बजे सीएम साय फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
संगीतकार एआर रहमान को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली, बेटे ने कहा- ‘हालत पहले से ठीक’
शाम 4.40 बजे वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। CM विष्णु देव साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।
ITBP Camp Firing in Raipur: ITBP जवान ने SI को मारी गोली, मौके पर मौत, मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही निगम-मंडल में भी नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है। वहीं नड्डा के आगामी दिनों में छग दौरे पर भी चर्चा हो सकती है।




