दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिले के करहीडीह बस्ती में ठाकुर परिवार के यहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जैसे ही इसकी जानकारी बजरंग दल को लगी, मौके पर पहुंचकर घर को घेर लिया और जमकर प्रदर्शन किया. फिलहाल जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG NEWS: विधुत सब स्टेशन में लगी भीषण आग, सैकड़ों ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर हुए खाक
इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष के मुताबिक करहीडीह बस्ती में रहने वाले उषा ठाकुर, किशोर ठाकुर के घर में रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं गरीब असहाय लोगों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाते हैं।
CG Assembly Budget Session: विधानसभा में फिर गुंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, BJP विधायक के तंज पर नेता प्रतिपक्ष ने किया पलटवार, कहा- पिछली सरकार का नाम लेकर कब तक बचेंगे




