Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IPL से पहले ICC ने जारी की खिलाड़ियों की रैंकिंग, टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

    IPL से पहले ICC ने जारी की खिलाड़ियों की रैंकिंग, टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 19, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ICC T20 Rankings
    ICC T20 Rankings

    ICC T20 Rankings: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल 22 मार्च से शुरू होने जा रही है। इससे पहले आईसीसी ने नई टी20 रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टॉप-5 बल्लेबाजों में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी में भारत के तीन खिलाड़ी टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसके अलावा ऑल-राउंडर्स रैंकिंग में पांड्या टॉप पर बरक़रार है। आइए टॉप खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग के बारे में विस्तार से जानते है।

    Read Also-  गौतम गंभीर का छत्तीसगढ़ में क्रिकेट कैंप: युवाओं को सिखाएंगे क्रिकेट के गुर, 22 और 23 मार्च को होगा ट्रायल

    बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
    भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा जारी है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 856 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं, लेकिन भारत के अभिषेक शर्मा 829 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट 815 पॉइंट्स के साथ तीसरे, भारत के तिलक वर्मा 804 पॉइंट्स के साथ चौथे और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 739 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा, इंग्लैंड के जोश बटलर 735 पॉइंट्स के साथ छठे और श्रीलंका के पथुम निसंका 714 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं।

    Read Also-  IPL 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार ICC के इन नियमों का होगा पालन

    बाबर आजम को झटका, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को फायदा
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन का असर रैंकिंग पर पड़ा। पाकिस्तान के बाबर आजम एक स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट ने 20 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 13वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। फिन ऐलन भी आठ स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    T20 इंटरनेशनल में टॉप-10 बल्लेबाजों की ICC रैंकिंग
    गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर नहीं
    गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उनके 706 रेटिंग पॉइंट हैं, और वे वेस्टइंडीज के अकिल हुसैन (707 पॉइंट्स) से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। इसके अलावा, रवि बिश्नोई छठे और अर्शदीप सिंह नौवें स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के जैकब डफी 23 स्थान की छलांग लगाकर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज टॉप-20 में शामिल नहीं है।

    Read Also-  हिंदी भाषा को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, बोले – यह राष्ट्र भाषा नहीं

    T20 इंटरनेशनल में टॉप-10 गेंदबाजों की ICC रैंकिंग
    ऑल-राउंडर्स रैंकिंग में पांड्या टॉप पर बरक़रार
    आईसीसी टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत के हार्दिक पांड्या 252 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बरक़रार है।
    टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की जबरदस्त पकड़ बरकरार है, जिससे आईपीएल 2025 और रोमांचक होने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    icc ranking icc rankings icc t20 ranking icc t20 rankings t20 batsman ranking
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.