बस्तर। हार्ट अटैक से CRPF जवान की मौत हो गई। मृतक जवान कोलेंग में स्थित 80वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। रात का खाना खाने के बाद जवान कैंप में टहल रहा था। तभी उनके सिने में तेज दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उससे पहले उनकी मौत हो गई।
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर मजदूर पर गिरी, गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, CRPF जवान तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के शिवाकाशी का थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ समय पहले ही बस्तर जिले के कोलेंग में पोस्टेड हुआ था। कैंप मेस में खाना खाने के बाद फोन में परिवार वालों से बात करते टहल रहा था। इसी बीच इसके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद CRPF कैंप में ही स्थित मेडिकल में दवा लेने के लिए गया। जहां अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी CRPF अधिकारियों को दी।
विधानसभा में उठा बैगा आदिवासी का मुद्दा, विधायक भावना बोहरा ने सरकार से मांगा जवाब, नलकूप खनन में अनियमितता, जांच की मांग
जिसके बाद जवान को सीधे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने इसे मृत बताया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद अब जवान के शव को उनके गृहग्राम तमिलनाडु भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उसकी जान गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।




