दुर्ग। जिले के भिलाई स्टील प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्रेन की स्प्रिंग टूटकर वहां काम कर रहे मजदूर के कंधे में गिरी. इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे तुरंत इलाज के लिए मेल मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां से से सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
ड्रायफूट के थोक विक्रेता के ठिकाने पर GST की दबिश, दुकान और गोदाम में मारा छापा, चलाया तलाशी अभियान
जानकारी के मुताबिक हादसा बीएसपी के प्लेट मिल के अंदर मैकेनिकल पार्ट क्रेन नंबर 34 के नीचे हुआ। यहां मंगलवार रात 8 बजे के करीब काम चल रहा था। मिल में लगी बड़ी क्रेन की स्प्रिंग टूटकर झूलने लगी। इस दौरान 2 क्रेन ऑपरेटर क्रेन की ओर बढ़ने लगे। मजदूरों ने शोर मचाया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और क्रेन चलाने के लिए चले गए। क्रेन ऑपरेटर ने ध्यान नहीं दिया कि नीचे एक मजदूर काम कर रहा है और उसी डैमेज हालत में क्रेन को चला दिया।
किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 10 दिनों तक रद्द, रेलवे ने यात्रियों से की ये अपील
क्रेन चलते ही स्टॉपर से लोहे की स्प्रिंग का बड़ा टुकड़ा सीधे पास में काम कर रहे मजदूर के कंधे के ऊपर गिरा। लोगों ने बताया कि स्प्रिंग का टुकड़ा वहां काम कर रहे श्रमिक लक्ष्मण प्रसाद (45 साल) के ऊपर गिरा, जिससे वो जमीन पर घायल होकर गिर गया। जब बाकी के मजदूर पास पहुंचे तो देखा कि वो कुछ बोल नहीं रहा। उन्होंने शोर मचाया कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद मेडिकल टीम वहां पहुंची और उसे लेकर मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचे।




