Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर नगर निगम का बजट 28 मार्च को होगा पेश, सभापति ने बुलाई सामान्य सभा

    रायपुर नगर निगम का बजट 28 मार्च को होगा पेश, सभापति ने बुलाई सामान्य सभा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 22, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल

    Raipur Nagar Nigam Budget: रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। महापौर मीनल चौबे 28 मार्च 2025 को अपना पहला बजट पेश करने जा रही हैं। इस दिन सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सामान्य सभा आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौड़ करेंगे।

    सभागार में एक घंटे पहले प्रश्नकाल होगा, जिसके बाद मीनल चौबे वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगी। मीनल चौबे ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता शहर की जनता को अच्छी सौगात देना है। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाएगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि पिछले 15 वर्षों में जो बजट पेश नहीं हुआ, इस वर्ष वह उससे बेहतर होगा। मीनल ने कहा कि महिला महापौर होने के नाते, मातृ-शक्ति के लिए बजट में विशेष प्रावधान होंगे।

    Read Also-  पंचायत सचिवों को अल्टीमेटम, 24 घंटे के भीतर हड़ताल खत्म करने की चेतावनी, नहीं तो….

    बड़े प्रोजेक्टों की घोषणा
    Raipur Nagar Nigam Budget:  मीनल चौबे ने कहा कि इस वर्ष रायपुर में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिनकी घोषणा बजट में की जाएगी। इनमें ट्रैफिक सिस्टम सुधार के लिए 25-25 करोड़ रुपए खर्च कर दो मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना शामिल है। इसके अलावा, डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और क्रिस्टल आर्केड के सामने कमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाने की भी योजना है।

    गौरव पथ और अन्य विकास कार्य
    Raipur Nagar Nigam Budget:  रायपुर में घड़ी चौक से शंकर नगर चौक के बीच वर्तमान गौरव पथ के अलावा अन्य स्थानों पर भी गौरव पथ बनाने की योजना है। पंडरी में एक मैकेनिकल मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की घोषणा की जाएगी, जिसमें चैन सिस्टम के माध्यम से पार्किंग की सुविधा होगी। मीनल चौबे ने बताया कि गंज मैदान में भी एक पार्किंग बनाई जाएगी, जो पारंपरिक होगी। इससे राम सागर पारा, केके रोड, और स्टेशन रोड के आसपास के बाजारों की समस्याओं का समाधान होगा।

    Read Also-  तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत 

    पिछले बजट की समीक्षा
    पिछले बजट में कई घोषणाएं की गई थीं, जो सिर्फ कागजों तक सीमित रह गईं। मीनल चौबे ने कहा कि पिछली योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा ताकि समय पर कार्यान्वयन हो सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    nagar nigam raipur cg raipur nagar nigam raipur nagar nigam budget raipur nagar nigam cg raipur nagar nigam news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.