सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली है। यहां दिनदहाड़े भाजपा नेता ने अपनी लाइसेंस पिस्तौल से अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और 1 बच्चे की हालत गंभीर है।
बदमाशों ने धान व्यापारी को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लुटे 20 लाख रुपए, इलाके में मचा हड़कंप
आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ही पत्नी और बच्चों को गोली मारी और फिर खुद ही थाने में फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली
बता दें कि आरोपी से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पूरा मामला गंगोह थात्रा क्षेत्र के सांगाठेडा का है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता योगेश रोहिल्ला ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। योगेश रोहिल्ला को अपनी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते योगेश ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक चारों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।




