IPL 2025 DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के चौथे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) से होगा। यह मैच दिल्ली के सेकेंड होमग्राउंड, डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
IPL 2025 DC vs LSG: इस मैच में दोनों टीमों के पूर्व कप्तान अपनी-अपनी नई टीमों के खिलाफ उतर सकते हैं। ऋषभ पंत, जो पिछले साल दिल्ली के कप्तान थे, को लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा, जो IPL के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वहीं, केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।
Read Also- CSK vs MI : आखिरी ओवर में Chennai को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
मैच डिटेल्स:
- टीम: DC vs LSG
- तारीख: 24 मार्च
- स्टेडियम: डॉ YS राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम
- टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM
संभावित प्लेइंग-11:
- दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मोहित शर्मा।
- लखनऊ सुपरजायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दूल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ, शाहबाज अहमद।
Read Also- रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
मैच कहां देखें:
IPL 2025 DC vs LSG: इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच का ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर भी किया जाएगा।




