IPL 2025 SRH vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। SRH को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। वहीं, LSG को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए। दोनों को 1-1 में जीत मिली। दोनों टीमें यहां आखिरी बार पिछले सीजन आमने-सामने हुई थीं। इस मैच में हैदराबाद ने लखनऊ को 10 विकेट से हराया था।
Read Also- IPL 2025: गुजरात टाइटंस की अच्छी शुरुआत, गिल और सुदर्शन की शानदार बैटिंग
IPL 2025 SRH vs LSG: मैच डिटेल्स, सातवां मैच SRH vs LSG तारीख: 27 मार्च स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM
वेदर कंडीशन
IPL 2025 SRH vs LSG: हैदराबाद में 27 मार्च को बारिश की बिल्कुल भी संभावना है। पूरे दिन तेज धूप रहेगी। टेम्परेचर 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और एडम जम्पा।
Read Also- रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, आवेश खान, दिग्वेश राठी, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, एम सिद्धार्थ।
कहां देख सकेंगे मैच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। वहीं, TV पर ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और नेटवर्क 18 चैनलों पर भी किया जाएगा।




