Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राज्यपाल के काफिले की वाहन से टकराई महिला की इलाज के दौरान मौत, गवर्नर ने स्थगित किया कार्यक्रम

    राज्यपाल के काफिले की वाहन से टकराई महिला की इलाज के दौरान मौत, गवर्नर ने स्थगित किया कार्यक्रम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh News
    Chhattisgarh News

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट में उनके काफिले की वाहन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद राज्यपाल ने सरगुजा में अपने आज के कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं। महिला भाई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

    घटना गुरुवार शाम पर्यटन स्थल उल्टापानी के पास हुई। राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की चपेट में आकर सुन्नी मझवार (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

    Read Also-  नारायणपुर में IED ब्लास्ट: चपेट में आया बस्तर फाइटर का जवान, इलाज जारी

    राज्यपाल ने स्थगित किया कार्यक्रम
    Chhattisgarh News:  घटना के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने अपने सरगुजा प्रवास के दूसरे दिन के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं। आज राज्यपाल रमेन डेका को मैनपाट में तिब्बती कैंप जाना था। इसके अलावे अंबिकापुर में सैनिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और अंबिकापुर में अधिकारियों की बैठक भी आयोजित थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से प्रवास रद्द होने का कारण राज्यपाल की स्वास्थ्यगत समस्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर में प्रस्तावित दौरे में शामिल होने को बताया गया है। इस कारण राज्यपाल रायपुर रवाना हो गए हैं।

    Read Also-  मार्च में ही चलने लगी लू, दोगुनी पड़ेगी गर्मी: अगले कुछ दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

    भाई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम से लौट रही थी महिला
    Chhattisgarh News:  ग्राम करमहा निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की बुधवार शाम पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक की बहन सुन्नी मझवार अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थी और वहां से पैदल अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में राज्यपाल के काफिले की फॉलो वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फॉलो वाहन के चालक ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्घटना हो गई। आनन-फानन में महिला को हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया गया। अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

    Read Also-   40 रुपए सस्ती हुई बोतल, शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, उपभोक्ताओं को होगा फायदा 

    बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अंबिकापुर पहुंचे और मुआवजे की मांग की। ग्रामीण अमरनाथ यादव ने बताया कि राज्यपाल के काफिले की सातवें नंबर की इनोवा कार ने महिला को टक्कर मारी। हादसे के बाद सुन्नी मझवार सड़क पर गिर गई। इसके बाद भी काफिले के अन्य वाहन नहीं रूके। बाद में पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.