CG Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ में 9 साल बाद रायपुर-अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने वाली है। 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। 31 मार्च से यह ट्रेन नियमित संचालित की जाएगी। मेमू ट्रेन चलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी आसानी होगी। किराया सिर्फ 10 रुपये रखा जाएगा।
Read Also- भोरमदेव महोत्सव में हंगामा: दो युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
CG Raipur Latest News: अभनपुर स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। साथ ही ट्रेन का ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है। अब 31 मार्च से सुबह और शाम के समय मेमू ट्रेन दौड़ेगी। पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर हसौद-केंद्री-अभनपुर नई रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे। अब नवारायपुर आने-जाने वालों के लिए काफी आसानी होगी।




