CG WEATHER ALERT: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
Read Also- पेंड्रा सड़क हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
CG WEATHER ALERT: 2 और 3 अप्रैल को प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ से तमिलनाडु तक एक ट्रफ (द्रोणिका) सक्रिय है, जो बादल छाने और बारिश की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। हालांकि, तब तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
Read Also- दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर मुठभेड़ में मारी गई 25 लाख रुपये की इनामी नक्सली रेणुका, नक्सलियों के इस कैडर की थी प्रभारी
CG WEATHER ALERT: प्रदेश के तापमान की स्थिति की बात करें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अन्य जिलों में बिलासपुर में अधिकतम 39 डिग्री, दुर्ग में 38.2 डिग्री, और राजनांदगांव में 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
Read Also- मां तूने ऐसा क्यों किया..! झाड़ियों में नवजात बच्ची, चींटियों ने काटकर किया घायल, इलाज जारी
मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से रविवार से मंगलवार के बीच तेज गर्मी और लू चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हल्के कपड़े पहनें, और अत्यधिक धूप में बाहर जाने से बचें। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण है वर्तमान में कोमोरान क्षेत्र से मध्य छत्तीसगढ़ तक फैली एक द्रोणिका, जिसके प्रभाव से 1 अप्रैल से मौसम में सुधार आएगा।




