रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में आज से दो दिन (बुधवार से) बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है।
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को घर में घुसकर अदब से रौंदा, पंत एंड कंपनी श्रेयस ब्रिगेड के सामने फेल, 8 विकेट से मिली जीत
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिन और रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इस समय दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक एक चक्रवात बना हुआ है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। इस चक्रवात के कारण अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा और राहत भरा रहेगा। सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन दूसरे सप्ताह से तापमान फिर से चढ़ने लगेगा।
Chhattisgarh: पुलिस कस्टडी में ठगी के आरोपी की मौत! परिजनों के हंगामे के बाद TI सस्पेंड
अप्रैल के तीसरे और चौथे सप्ताह में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जब हीट वेव की स्थिति बन सकती है। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर जा सकता है, और रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगे।




