Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना रख दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) को सूचित किया है। यह योजना दसवीं (10th) और बारहवीं (12th) के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है, जिससे उन्हें आगे की शिक्षा में मदद मिलेगी और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। Chhattisgarh News





