रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है, जो युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करेगा। स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष और महिला), वार्ड ब्वाय और वार्ड आया के पदों पर आवेदन किया जा सकता है।
व्यापम की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
CG Weather Today: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
बता दे, छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें स्टाफ नर्स के 225, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष के 100, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 100, वार्ड ब्वाय के 50 और वार्ड आया के 50 पदों के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आवेदन मंगाए हैं. इस संबंध में व्यापम की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
जिला पुलिस की पुलिस बड़ी कार्रवाई: चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार




