Train Cancelled News: बिलासपुर। भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के कोतरलिया यार्ड में चौथी रेलवे लाइन के निर्माण को लेकर 11 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है।
Read Also- नलजल योजना में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा: लाखों खर्च के बाद भी तुरनार गांव प्यासा
रेल प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 35 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। इस निर्माण कार्य का सीधा असर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्रियों पर पड़ा है।
पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें:
मेमू और पैसेंजर ट्रेनें
- बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 10 से 24 अप्रैल तक
- रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 10 से 23 अप्रैल तक
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें
- टाटानगर-बिलासपुर/बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस – 10 से 24 अप्रैल तक
- टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस एवं वापसी – 11 से 24 अप्रैल तक
- संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस – 16 व 23 अप्रैल
- जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस – 17 व 24 अप्रैल
- दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस – 11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल
- सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस – 8, 12, 15, 19, 22 अप्रैल
- संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस – 12 व 19 अप्रैल
- पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस – 14 व 21 अप्रैल
- भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस – 10, 14, 17, 21 अप्रैल
- कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस – 12, 16, 19, 23 अप्रैल
- बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस – 11 व 18 अप्रैल
- पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस – 13 व 20 अप्रैल
- हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस – 11 व 18 अप्रैल
- मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस – 13 व 20 अप्रैल
- एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस – 9, 10, 16, 17 अप्रैल
- शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस – 11, 12, 18, 19 अप्रैल
- हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस – 10 व 17 अप्रैल
- शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस – 12 व 19 अप्रैल
- हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस – 11, 12, 18, 19 अप्रैल
- एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस – 13, 14, 20, 21 अप्रैल
- आजाद हिंद एक्सप्रेस (पुणे-हावड़ा/हावड़ा-पुणे) – 11 व 24 अप्रैल
- गीतांजली एक्सप्रेस (हावड़ा-मुंबई/मुंबई-हावड़ा) – 11, 13, 24, 26 अप्रैल
- हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस – 10, 12, 17, 19 अप्रैल
- पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 12, 14, 19, 21 अप्रैल
- पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस – 9, 10, 16, 17 अप्रैल
- शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस – 11, 12, 18, 19 अप्रैल
- ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (एलटीटी-शालीमार/शालीमार-एलटीटी) – 11 से 24 अप्रैल तक चयनित तिथियों में
Read Also- गलत प्रश्नों पर हाईकोर्ट की सख्ती: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी को निर्देश, याचिकाकर्ताओं को बोनस अंक देकर तीन माह में दें पदोन्नति
Train Cancelled News: बदले गए रूट से चलने वाली ट्रेनें
- हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस – 11 से 24 अप्रैल तक झारसुगुड़ा–टिटलागढ़–रायपुर होकर
- मुंबई-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस – 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23, 24 अप्रैल को बदले मार्ग से
- हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस – 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23 अप्रैल को वैकल्पिक मार्ग से
- निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस – 10 दिन केवल आंशिक मार्ग तक चलेगी
- बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच कुछ सेवाएं 45 दिन तक आधे रास्ते रद्द रहेंगी
Read Also- बेकाबू रफ्तार ने छीनी जिंदगी : सामने से आ रही बस से टकराई बाइक, युवक की मौत
Train Cancelled News: गंतव्य में समाप्त होने वाली व आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
- गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल – 11 अप्रैल से 5 मई तक बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द
- निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस – 9 से 22 अप्रैल तक बिलासपुर-रायगढ़ खंड में नहीं चलेगी
- रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस – 11 से 24 अप्रैल तक रायगढ़-बिलासपुर खंड में रद्द




