कोंडागांव। जिले में ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइकों और पैदल यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक से की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
CG NEWS: डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली PWD विभाग की समीक्षा बैठक, कहा- फील्ड पर जाइए…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक ने ट्रैफिक सिग्नल की पूरी तरह अनदेखी की। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्ती में जुटी है।




