रायपुर। केंद्र सरकार ने 2024 बैच के 200 आईपीएस अफसरों को कैडर अलॉट कर दिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ को 5 आईपीएस मिले हैं। छत्तीसगढ़ की अपूर्वा अग्रवाल और अनुषा पिल्ले को होम कैडर मिला है। इसके अलावा, दिल्ली के यश केंवट, उत्तरप्रदेश के आदित्य कुमार और महाराष्ट्र के प्रतीक बंसोड़ को भी छत्तीसगढ़ कैडर मिला है।
Read Also- मासूम को न्याय दिलाने कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा 2.0’: दुर्ग से रायपुर तक पदयात्रा, 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव
यह भी ध्यान देने योग्य है कि अनुषा पिल्ले छत्तीसगढ़ की प्रमुख IAS अधिकारी रेणु पिल्ले और रिटायर्ड आईपीएस संजय पिल्ले की बेटी हैं। अनुषा ने यूपीएससी मेन्स-2023 में 202 रैंक हासिल की थी। उनके भाई, अक्षय पिल्ले, ने 2021 में यूपीएससी में 51 रैंक प्राप्त किया था और वर्तमान में ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
देखें पूरी लिस्ट…










