रायपुर। नगर निगम प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त विश्वदीप ने अधिकारियों के विभागीय कार्यों में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस बदलाव का उद्देश्य नगर निगम की कार्यप्रणाली में अधिक समन्वय और गति लाना है।
Read Also- पति की गला घोंटकर हत्या: मासूम बेटी बनी चश्मदीद, मां का कातिल चेहरा खुद किया बेनकाब
विभागीय प्रभार में बदलाव:
- उमाशंकर अग्रवाल, वर्तमान अपर आयुक्त, को अब वित्त विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नगर निवेश विभाग से मुक्त कर दिया गया है।
- राजेंद्र गुप्ता को अब स्वास्थ्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उन्हें राजस्व विभाग के प्रभार से हटाया गया है।
- पंकज शर्मा को विधि विभाग के साथ नगर निवेश विभाग का कार्यभार सौंपा गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग से मुक्त किया गया है।
Read Also- LIC पॉलिसी में निवेश के नाम पर 45 लाख की ठगी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दर्ज कराई FIR
जोन कमिश्नरों में फेरबदल:
- हितेन्द्र यादव को जोन 1 से हटाकर जोन 6 का प्रभार दिया गया है।
- विवेकानंद दुबे, जो अब तक जोन 3 में कार्यरत थे, अब जोन 10 के कमिश्नर होंगे।
- रमेश जायसवाल को जोन 6 से हटाकर जोन 3 का प्रभार सौंपा गया है।
- राकेश शर्मा, जो जोन 10 में तैनात थे, अब जोन 7 के कमिश्नर होंगे।
- प्रीति सिंह, जो निगम मुख्यालय में उपायुक्त के पद पर थीं, अब जोन 1 की जिम्मेदारी संभालेंगी।
- जसदेव बाबरा, वर्तमान उपायुक्त (मुख्यालय), को अब जोन 8 का प्रभार दिया गया है।
- ए. के. हालदार को जोन 8 से हटाकर मुख्यालय में उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
- रमाकांत साहू, जो अब तक जोन 7 में तैनात थे, उन्हें भी मुख्यालय में उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
नगर निगम के इस प्रशासनिक पुनर्गठन से निगम के कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।




