मुम्बई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. अभिनेता ने अपने स्वास्थ्य अपडेट को अपने ब्लॉग पर साझा किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बिग बी को चोट लग गई।
अपने ब्लॉग में, अभिनेता ने यह भी उल्लेख किया कि फिल्म की शूटिंग रद्द करनी पड़ी क्योंकि उन्हें चोट से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे। घर वापस आने से पहले अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन भी कराया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।




