Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    May 25, 2026

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    May 25, 2026

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    • दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान
    • कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
    • धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » UNESCO ने श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ वर्ल्ड धरोहर में किया शामिल, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई…

    UNESCO ने श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ वर्ल्ड धरोहर में किया शामिल, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 18, 2025Updated:April 18, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    UNESCO ने श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ वर्ल्ड धरोहर में किया शामिल

    भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त हुई है. श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि द्वारा लिखित नाट्यशास्त्र को यूनेस्को की ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में स्थान दिया गया है. इस घोषणा के साथ, भारत की 14 अनमोल कृतियां अब इस अंतरराष्ट्रीय सूची में शामिल हो गई हैं.

    A proud moment for every Indian across the world!

    The inclusion of the Gita and Natyashastra in UNESCO’s Memory of the World Register is a global recognition of our timeless wisdom and rich culture.

    The Gita and Natyashastra have nurtured civilisation, and consciousness for… https://t.co/ZPutb5heUT

    — Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2025


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की
    यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ रजिस्टर में उन धरोहरों को शामिल किया जाता है, जो मानवता के इतिहास, संस्कृति और ज्ञान के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का विषय बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गीता और नाट्यशास्त्र का इस रजिस्टर में शामिल होना हमारे शाश्वत ज्ञान और सांस्कृतिक समृद्धि की वैश्विक स्वीकृति है. ये ग्रंथ सदियों से मानव चेतना और सभ्यता को मार्गदर्शन प्रदान करते आ रहे हैं और आज भी उनकी शिक्षाएं दुनिया को प्रेरित करती हैं.

    A historic moment for Bharat’s civilisational heritage!

    The Shrimad Bhagavad Gita & Bharat Muni’s Natyashastra are now inscribed in UNESCO’s Memory of the World Register.

    This global honour celebrates India’s eternal wisdom & artistic genius.

    These timeless works are more than… pic.twitter.com/Zeaio8OXEB

    — Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) April 18, 2025

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस विषय की जानकारी साझा करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक चेतना के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने उल्लेख किया कि “श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र केवल ग्रंथ नहीं हैं, बल्कि ये भारत की सोच, जीवन दृष्टि और कलात्मक अभिव्यक्तियों के आधार स्तंभ हैं. इन ग्रंथों ने न केवल भारत को मार्गदर्शन प्रदान किया, बल्कि विश्व को आत्मा और सौंदर्य की एक नई दृष्टि भी दी.”

    Read Also-   वक्फ कानून पर SC ने केंद्र को दी 7 दिन की मोहलत, डिनोटिफाई और नई नियुक्तियों पर तब तक रहेगी रोक

    दुनिया का सबसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथ
    भारत ने पहले ही ऋग्वेद, तवांग धर्मग्रंथ और संत तुकाराम की अभंग रचनाओं से संबंधित फाइलों को इस सूची में शामिल किया है. ऋग्वेद, जिसे विश्व का सबसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथ माना जाता है, पहले से ही यूनेस्को की ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल है. इसे 2007 में इस अंतरराष्ट्रीय सूची में स्थान मिला, जब यूनेस्को ने इसे मान्यता देते हुए कहा कि ऋग्वेद केवल एक धार्मिक या आध्यात्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह मानव सभ्यता की प्रारंभिक सोच, भाषा, दर्शन और सांस्कृतिक संरचना का एक अनमोल दस्तावेज भी है.

    मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में उन दस्तावेजों को शामिल किया जाता है जो वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण और उपयोगी माने जाते हैं. किसी दस्तावेज को इस रजिस्टर में शामिल करने के लिए इंटरनेशनल अडवाइजरी कमेटी की सिफारिश आवश्यक होती है, जिससे उस दस्तावेज की महत्वता का आकलन किया जा सकता है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मई 2023 तक इस रजिस्टर में कुल 494 अभिलेखों को शामिल किया गया है.

    Read Also-  गूगल को बड़ा झटका, कंपनी पर मोनोपोली करने का आरोप, कोर्ट से नहीं मिली राहत

    भरत मुनि के नाट्यशास्त्र में संगीत के विभिन्न रूपों के साथ-साथ साहित्य की कई विधाओं का गहन वर्णन किया गया है. इसमें गायन, नृत्य, कविता, नाटक और अन्य सौंदर्यशास्त्रीय तत्व शामिल हैं. यह माना जाता है कि भरत मुनि के इस ग्रंथ से आधुनिक युग में कई वाद्ययंत्रों की जानकारी प्राप्त हुई है. इसके अलावा, श्रीमद्भगवद्गीता को सनातन धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथों में से एक माना जाता है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    pm modi Shrimad Bhagavadgita UNESCO
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.