स्पोर्टस डेस्क। श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। IPL के 18वें सीजन के 41वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। इस मैच में न तो चीयरलीडर्स परफॉर्म करेंगी और न ही कोई आतिशबाजी होगी। इसके अलावा मैच शुरू होने से पहले आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा जाएगा।
Read Also- पहलगाम के हमलावर आतंकी की सामने आई तस्वीर, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, हाथ में लिया AK-47
पीटीआई के हवाले से बताया गया है कि, दोनों टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच में चीयरलीडर्स नहीं होंगी और कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे।
Read Also- पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों का स्केच जारी, आप भी देखें दहशतगर्दों का चेहरा
देशभर में आतंकी हमले को लेकर आक्रोश
पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। इस हमले की निंदा देश-विदेश में बड़े स्तर पर की जा रही है। पूरे देश इस हमले को लेकर आक्रोश है और कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 2008 के मुंबई हमलों के बाद भी भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध तोड़ दिए थे। हाल ही में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया, जिसके चलते ICC को टूर्नामेंट के लिए न्यूट्रल वेन्यू की व्यवस्था करनी पड़ी थी। आने वाले ICC टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर खेलती नजर आएंगी।
Read Also- पहलगाम आतंकी हमले के बाद बोले सीएम उमर अब्दुल्ला, ‘पर्यटकों का वापसी दिल तोड़ने वाला’, मुआवजे का भी किया एलान
बताते चले की कि 22 अप्रैल को बैसरन इलाके में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई वहीं 20 लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक आतंकी हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तुरंत कश्मीर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ स्वदेश लौटने का फैसला किया।




