BJP leader Ratan Dubey murder case: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने आज जिला कांग्रेस कमेटी, नारायणपुर के महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल एजेंसी की टीम उन्हें जगदलपुर NIA कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है।
Read Also- ‘इंडिया स्टील 2025’ सम्मेलन में शामिल हुए उद्योग मंत्री देवांगन, मुंबई में उद्योगपतियों से किया संवाद
BJP leader Ratan Dubey murder case: गौरतलब है कि 4 नवंबर 2023 को नारायणपुर जिले के कौशलनार गांव के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी। माओवादियों ने उन पर कुल्हाड़ियों से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। यह घटना स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के उद्देश्य से अंजाम दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
Read Also- छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज
BJP leader Ratan Dubey murder case: पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या में माओवादी संगठन की संलिप्तता है। इसके बाद 23 फरवरी 2024 को NIA ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली। अब तक इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 5 जून 2024 को धन सिंह कोर्राम के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बाद 20 दिसंबर 2024 को CPI (माओवादी) के तीन सदस्यों – सैनूराम कोर्राम, लालूराम कोर्राम और एक अन्य सशस्त्र माओवादी कैडर के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी।




