Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 24, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दामाखेड़ा को मिली नई पहचान
    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दामाखेड़ा को मिली नई पहचान

    CGPSC Scam Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पहले इस मामले की जांच राज्य पुलिस, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही थी। CBI की रिपोर्ट में मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका में ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज की है। इससे मामले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

    Read Also-  तंत्र-मंत्र के मायाजाल में उलझा युवक, लाखों की ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

    रिसॉर्ट में होती थी परीक्षा की “खास तैयारी”
    CGPSC Scam Case:  CBI की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि बारनवापारा स्थित एक रिसॉर्ट में चयनित उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले पांच दिन तक विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। यह रिसॉर्ट स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक महिला IAS अधिकारी के पति के नाम पर है। अब ED इस महिला अधिकारी और उनके पति को समन जारी करने की तैयारी कर रही है।

    अब तक गिरफ्तार 7 मुख्य आरोपी
    CBI ने इस घोटाले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी और प्रभावशाली कारोबारी शामिल हैं:

    • तत्कालीन CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी

    • उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर

    • कारोबारी श्रवण गोयल

    • नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, शशांक गोयल

    • और भूमिका कटियार गोयल

    सभी आरोपी इस समय रायपुर जेल में बंद हैं। ED कोर्ट से अनुमति लेकर इनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

    हवाला के जरिए पहुँचा करोड़ों का लेनदेन
    CGPSC Scam Case:  ED की जांच में यह सामने आया है कि कई अभ्यर्थियों के परिजनों ने परीक्षा पास कराने के बदले हवाला नेटवर्क के जरिए भारी-भरकम रकम चुकाई थी। यह पैसा नेताओं और बड़े अधिकारियों तक पहुंचा। जांच की कड़ियाँ अब दिल्ली, कोलकाता और अन्य शहरों तक जुड़ती नजर आ रही हैं।

    Read Also-  सात लाख के इनामी नक्सल दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, पिछले 8 सालों से एमएमसी जोन में थे सक्रिय

    वीआईपी परिवारों के नाम आए सामने
    जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे समाज के रसूखदार वर्ग से संबंध रखते हैं। इनमें कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदार शामिल हैं:

    • टामन सोनवानी के भतीजे नितेश, भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले

    • तत्कालीन PSC सचिव जीवन किशोर का बेटा सुमित ध्रुव

    • राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो की बेटी नेहा और बेटा निखिल

    • DIG ध्रुव की बेटी साक्षी

    • कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल

    • उद्योगपति का बेटा शशांक गोयल

    • मंत्री के ओएसडी के साढ़ की बेटी खुशबू बिजौरा

    • कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम

    • उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर की रिश्तेदार मीनाक्षी गनवीर


    Read Also-  छत्तीसगढ़ में लू का कहर, अगले तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, बस्तर में बारिश का अलर्ट

    ED की अगली कार्रवाई: छापेमारी और पूछताछ
    CGPSC Scam Case:  ED जल्द ही रायपुर, महासमुंद और बिलासपुर सहित कई जिलों में छापेमारी कर सकती है। कई दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है और इस घोटाले में शामिल अन्य प्रभावशाली नामों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cgpsc scam cgpsc scam case cgpsc scam news cgpsc scam news today latest news cgpsc scam
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.