BSNL 5G SIM: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) देशभर में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इस नई सेवा के तहत ग्राहक बीएसएनएल का 5G सिम कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, जो महज 90 मिनट में आपके घर तक पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले Airtel ने Blinkit के साथ मिलकर 10 मिनट में सिम डिलीवरी की सेवा शुरू की थी, लेकिन अब बीएसएनएल भी इस रेस में शामिल हो गया है।
Read Also- भारत में जल्द लॉन्च होगा Poco M7 5G: दमदार फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में मचाएगा धमाल
4G नेटवर्क का तेजी से विस्तार
BSNL 5G SIM: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक, बीएसएनएल देशभर में 1 लाख 4G टावर लगा रही है, जिनमें से 80 हजार टावर अक्टूबर 2024 तक एक्टिव हो चुके हैं। सरकार मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर 5G सर्विस शुरू करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे यूजर्स को जल्द ही हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलने लगेगी।
Read Also- सावधान! कहीं सेल्फी लेना पड़ न जाए भारी, एक गलती और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, न करें ये गलती
बढ़ती मांग के पीछे महंगे रिचार्ज प्लान्स
पिछले साल Jio, Airtel और Vi जैसी निजी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी थीं। इसके चलते बड़ी संख्या में यूजर्स ने बीएसएनएल की ओर रुख किया। आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ जुलाई 2024 में आंध्र प्रदेश में बीएसएनएल ने 2.17 लाख नए ग्राहक जोड़े, जो कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Read Also- कैसे करता है Google आपका पीछा, क्या है इससे पीछे छुड़ाने का तरीका?
ऑनलाइन सिम बुकिंग सेवा शुरू
BSNL 5G SIM: यूजर्स की बढ़ती संख्या के चलते बीएसएनएल स्टोर्स पर लंबी लाइनें लगने लगी थीं। इस समस्या को देखते हुए कंपनी ने अब ऑनलाइन सिम बुकिंग सेवा शुरू की है, जिसमें KYC प्रक्रिया भी बेहद आसान बना दी गई है और सिम की डिलीवरी तेजी से की जा रही है। अब आप घर बैठे BSNL का 4G या 5G सिम कार्ड मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल https://prune.co.in/ वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- वेबसाइट पर जाएं और “Buy SIM Card” विकल्प चुनें।
- देश के रूप में India और ऑपरेटर में BSNL को चुनें।
- मनचाहा FRC प्लान सेलेक्ट करें।
- अपनी डिटेल्स भरें और OTP से वेरिफिकेशन करें।
-
पता दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।




