कुपवाड़ा: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कुपवाड़ा जिले के नारिकूट कलारूस सीमा क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फारूक तीदवा का घर ध्वस्त कर दिया गया है। इसे सेना की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
24 घंटे में 7 आतंकियों के घर जमींदोज
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना एक्शन मोड में नजर आ रही है। सेना ने 24 घंटे में अब तक 7 आतंकियों का घर जमींदोज किया है।
बागी नेताओं के खिलाफ सख्त बीजेपी, दो नेताओं को नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब
इससे पहले आतंकी एहसान अहमद शेख का पुलवामा स्थित 2 मंजिला मकान ध्वस्त किया गया था। वह भी लश्कर से जुड़ा था और जून 2023 से एक्टिव था। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के ही आतंकी हारीस अहमद के भी पुलवामा के कांचीपोरा में स्थित मकान को धमाके में उड़ा दिया गया था। वह भी साल 2023 से ही एक्टिव था।
अभी ऑर्डर करें और 90 मिनट में घर पहुंच जाएगा BSNL 5G सिम! जानें क्या है पूरा प्रोसेस
इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल का घर भी शुक्रवार को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया था। पहलगाम आतंकी हमले में आसिख शेख का नाम सामने आया था। इसके अलावा शुक्रवार की ही सुबह एक दूसरे धमाके में आतंकवादी आदिल गुरी के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया जो लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी था।




