रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार शाम से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाया हुआ हैं…रातभर बूंदाबादी भी हुई…वहीं, रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाया हुआ है…तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए यलो और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अंधड़ चलेगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की सबसे बड़ी गुफा पर किया कब्जा
28 अप्रैल यानी कल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में हुए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के सभी संभागों में इसका असर रहेगा।
परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही: 12वीं की जगह बंटा 10वीं का प्रश्न पत्र, तीन अधिकारी निलंबित




