Chhattisgarh Breaking News: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित लोहरसी परीक्षा केंद्र में ओपन स्कूल की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में गलती से 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। इस गंभीर चूक को संज्ञान में लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के उप संचालक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
Read Also- भारतमाला परियोजना में बड़ा घोटाला: रायपुर समेत 16 ठिकानों पर EOW की छापेमारी, 4 अधिकारी गिरफ्तार
Chhattisgarh Breaking News: निलंबित अधिकारियों में केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह चंद्राकर, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और जिला प्रतिनिधि (ऑब्जर्वर) नीतू शाह का नाम शामिल है। निलंबन की अवधि के दौरान तीनों अधिकारियों को जिला शिक्षा कार्यालय, गरियाबंद में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें आदेश की कॉपी:-





