Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने एक बड़ा ऑपरेशन जारी किया है, जो पिछले 5 दिनों से कर्रेगुट्टा में चल रहा है। हाल ही में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
Read Also- परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही: 12वीं की जगह बंटा 10वीं का प्रश्न पत्र, तीन अधिकारी निलंबित
Anti Naxal Operation: भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच 5 दिनों के कड़ी मशक्कत के बाद आखिर जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हुए। बताया जा रहा है कि नक्सली इस गुफे को अपना आधार स्थल के तौर पर इस्तेमाल करते थे। अब सुरक्षाबलों ने इस गुफा को कब्जे में ले लिया है और ऑपरेशन में तेजी लाते हुए नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पर ऐसा लग रहा है कि, जवानों के वहां पहुंचने से पहले ही नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया था। क्योंकि यहां नक्सलियों की मौजूदगी के निशान तो मिले हैं।
Read Also- एक्शन मोड में दुर्ग पुलिस : 3 ACP के नेतृत्व में कार्रवाई, अलग-अलग इलाके में की गई छापेमारी संबंधित दस्तावेजों की पुलिस ने की जांच
Anti Naxal Operation: बताया जा रहा है कि, इस गुफा में आराम से एक हजार से अधिक लोग कई दिनों तक पनाह ले सकते हैं। गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक भी सुविधा मौजूद है। गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है। ऑपरेशन के दौरान जवानों द्वारा बरामद नक्सलियों की इस गुफा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वहीं कर्रेगुट्टा और दुर्गमराज गुट्टा मे नक्सल ऑपरेशन जारी है उसके बाद ही पता चल पायेगा की सुरक्षा बलों को कितनी सफलता मिल पायेगी।




