नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा स्थगित कर दिया है। प्रधानमंत्री 9 मई को मॉस्को में होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी को विजय दिवस परेड के लिए रूस ने आमंत्रित किया था।
अक्षय तृतीया पर सोने की जगह खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने मॉस्को में आयोजित होने वाले विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 9 मई के कार्यक्रम में पीएम मोदी की जगह भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने एक कदम और, डिजिटल कौशल को भी मिलेगा बढ़ावा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को विजय दिवस समारोह में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर विजय परेड देखने के लिए आमंत्रित किया था। शी ने पुष्टि की है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मॉस्को में करीब 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारी चल रही है।




