अंबिकापुर। अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला का शव घर के अंदर अर्धनग्न अवस्था में फांसी पर लटका मिला जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
अप्रैल 2025 में 4135 करोड़ के GST संग्रहण के साथ छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया है ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके से सबूत जुटाने में जुटे हैं वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
चाकू से गोदकर युवक की हत्या : मृतक पैर से दिव्यांग, किराना दुकान में करता था काम
फिलहाल मामला संदिग्ध है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस वारदात ने इलाके के लोगों को सकते में डाल दिया है।




