रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को एक बार फिर बादल फट गया। सेरी रामबन के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत का मामला: पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को मप्र की जेल से किया गिरफ्तार
बादल फटने के कारण रामबन जिले में चंबा सेरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 44) पर भूस्खलन हुआ है। नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
बीस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोकी गई
जिले के चंबा सेरी इलाके में भूस्खलन के बाद शुक्रवार दोपहर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर दोनों तरफ से यातायात को रोका गया है। अचानक भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। सड़क को साफ करने का काम जारी है।




