Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: बस्तर में बदला रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: बस्तर में बदला रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 7, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में बरकरार है बारिश का दौर, 15 अक्टूबर तक हो सकती है मानसून की विदाई

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आने वाले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। इस बीच उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले चार दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

    पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे गर्म शहर रायपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था।

    Read Also-  भारत-पाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में मॉक ड्रिल: शाम 4 बजे इन पांच जगहों पर बजेंगे सायरन, जानें क्या होंगे नियम-कायदे

    CG Weather Update:  मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है। यह सिस्टम भूमध्य सागर से उठकर ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए भारत पहुंचता है और उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश और ठंड लेकर आता है। इस बार इसका असर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग तक देखा जा रहा है। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तरी बांग्लादेश तक सक्रिय है, जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है।

    बस्तर में तेज हवाएं और बारिश की संभावना
    बस्तर संभाग में अगले कुछ दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है।

    Read Also-  आज आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट: 5.71 लाख छात्रों को दोपहर 3 बजे का इंतजार

    रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
    CG Weather Update:  रायपुर में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दिन में धूप-छांव की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी तापमान सामान्य से कम
    बिलासपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा।

    Read Also-  Operation Sindoor: सीएम साय ने एक्स पर लिखा- हर हर महादेव, दीपक बैज बोले- आतंक के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब, गृहमंत्री शर्मा ने भी कही ये बात

    CG Weather Update:  सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 और 4.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां भी अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है।

    मई में बारिश और अंधड़ कोई नई बात नहीं
    CG Weather Update:  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मई में बारिश और अंधड़ की घटनाएं आम हैं। पिछले वर्षों में भी मई के पहले और अंतिम सप्ताह में ऐसे सिस्टम बनते रहे हैं। रायपुर में मई 2021 में रिकॉर्ड 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसमें से 57 मिमी बारिश 10 मई को हुई थी। सामान्यतः 25 मई के बाद ऐसे मौसमी बदलाव और तेज होते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg weather update chhattisgarh today weather news chhattisgarh weather chhattisgarh weather update raipur weather
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.