Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ व्यापमं परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: जनवरी से मार्च तक 8 बड़ी भर्तियां, फार्मासिस्ट परीक्षा अगस्त 2025 में

    छत्तीसगढ़ व्यापमं परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: जनवरी से मार्च तक 8 बड़ी भर्तियां, फार्मासिस्ट परीक्षा अगस्त 2025 में

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 8, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CGPSC-2024 मेंस का रिजल्ट जारी: देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, टॉप-5 में सभी पुरुष, टॉप-10 में 2 महिलाएं

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। ये कैलेंडर 2026 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच का है। इसमें कुल 8 विभागों की भर्तियों की तारीखें घोषित की गई हैं। इनमें एक परीक्षा जनवरी से भी पहले 2025 की भी रखी गई है। जो स्वास्थ्य विभाग की ओर से होगी। अगस्त 2025 में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

    अगस्त में होगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा
    व्यापमं की तरफ से 3 मई 2025 को यह परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन जैसे अहम विभागों की भर्तियां शामिल हैं। इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को तैयारी के लिए लंबा समय मिल जाएगा।

    Read Also-  मैटरनिटी लीव है मौलिक अधिकार : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गोद लेने वाली मां को मिलेगी 180 दिन की छुट्टी

    छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा व्यापमं की सबसे पहले आयोजित होने वाली परीक्षा है और इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि यह परीक्षा जनवरी 2026 के शेड्यूल से पहले रखी गई है, लेकिन व्यापमं ने इसे भी इसी कैलेंडर में शामिल किया है।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट
    Chhattisgarh News:  इस कैलेंडर से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो व्यापमं द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें परीक्षा की संभावित तारीखों की जानकारी नहीं थी। इस साल की शुरुआत से ही व्यापमं द्वारा कई नई भर्तियों के लिए अधिसूचनाएं जारी की जा रही हैं। अब परीक्षा की संभावित तारीखें तय होने से छात्रों को अपनी रणनीति बनाने और समय प्रबंधन करने में आसानी होगी।

    Read Also-  बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    पदों की संख्या और विस्तृत जानकारी विज्ञापन के साथ दी जाएगी
    Chhattisgarh News:  व्यापमं ने फिलहाल केवल परीक्षा तिथियों का कैलेंडर जारी किया है। हर भर्ती परीक्षा से जुड़ी पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण व्यवस्था और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी संबंधित विभाग के द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे व्यापमं की वेबसाइट और विभागीय पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें ताकि जैसे ही विस्तृत विज्ञापन जारी हो, वे समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकें। व्यापमं द्वारा जारी शासकीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये तिथियां संभावित हैं और इनमें आवश्यकता अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।

    Read Also-   बंटी-बबली स्टाइल में 150 करोड़ की ठगी, ऐसे हुआ अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

    तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण
    Chhattisgarh News:  व्यापमं का यह कैलेंडर छात्रों के लिए “टाइम टेबल” की तरह है। अब छात्र अपनी तैयारी का स्तर बढ़ा सकते हैं, क्योंकि परीक्षा की तारीखें पहले से तय हो चुकी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की सुविधा के लिए ही व्यापमं ने पिछले साल से एग्जाम कैलेंडर जारी करने की पहल की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.