Kondagaon Latest News: कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में पुलिस की गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार को बड़े डोंगर के साप्ताहिक बाजार में एक आदिवासी युवक के साथ पुलिस जवान द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kondagaon Latest News: मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी विनोद नेताम की मौजूदगी में एएसआई उमेश मंडावी ने आदिवासी युवक के साथ खुलेआम गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो बनते देख एएसआई ने वीडियो बना रहे व्यक्ति को भी धमकाया।
Read Also- खरोरा सड़क हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा
Kondagaon Latest News: घटना के बाद पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई उमेश मंडावी को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने कहा है कि आरोपी जवान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।
एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस जवानों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता से शालीनता से पेश आएं और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




