Crime News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक जज और मुंबई स्थित SAFEMA कोर्ट के एक अधिकारी को हाल ही में धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। यह पत्र NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से भेजा गया है, जो फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में जेल में बंद है।
मिली जानकरी के अनुसार, मुंबई स्थित SAFEMA अदालत में आरोपी सुच्चा सिंह के खिलाफ अवैध संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच हाईकोर्ट के जज और SAFEMA अधिकारी को अलग-अलग धमकी भरे पत्र भेजे गए हैं, जिनमें अप्रत्यक्ष रूप से कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।
Read Also- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी की तिरंगा यात्रा, CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल
PHQ के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला
Crime News: धमकी भरे पत्रों की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि जेल में बंद आरोपी के नाम से यह पत्र वाकई में उसी ने भेजा है या किसी अन्य ने उसके नाम का दुरुपयोग किया है।
Read Also- जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जज और अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई गई
Crime News: धमकी भरे पत्रों को देखते हुए संबंधित हाईकोर्ट जज और SAFEMA अधिकारी की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने पत्रों की सत्यता की जांच शुरू कर दी है, जिसमें साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।
Read Also- क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: भाजपा पार्षद सट्टा खाईवाली के आरोप में गिरफ्तार
कौन है आरोपी सुच्चा सिंह?
Crime News: संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार एक कुख्यात तस्कर है, जिस पर गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद है और उसके खिलाफ SAFEMA कोर्ट में अवैध संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई जारी है।




