RPF woman constable commits suicide: दुर्ग RPF में पदस्थ महिला आरक्षक रमा ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि युवती ने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि महिला मूलतः बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली है। वो आरपीएफ में महिला सिपाही के पद पर पदस्थ थी। शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि उसने दीपक नगर सड़क नंबर एक दुर्ग स्थित किराये के मकान में फांसी लगा लगी है।
Read Also- संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
RPF woman constable commits suicide: सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि रमा ध्रुव की लाश फंदे पर लटकी है। उसने बेड के ऊपर कुर्सी रखकर पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चूरी में रखवा दिया गया है।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
RPF woman constable commits suicide: टीआई केशव कोशल ने बताया कि रमा ने जिस रूम में सुसाइड किया है, वहां पूरी तरह से तलाशी ली गई है। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग पहुंच रहे हैं। उसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि युवती को साइटिका की समस्या थी। मेडिकल लीव लेकर वह काफी दिन से इलाज भी करवा रही थी। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।




