रायपुर। राजधानी में धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने 50 लाख रुपये की ठगी की। आमानाका निवासी राहुल कुमार रोहित को “प्लस 500 ग्लोबल पीएस ट्रेडिंग” में निवेश कर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर ठगों ने 48 लाख रुपये ऐंठ लिए। 15 दिन में मुनाफा न मिलने पर राहुल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बिलासपुर से रायपुर की तरफ आ रही मालगाड़ी पटरी से उतरी
वहीं कोतवाली क्षेत्र में जयप्रकाश पटेल को अल्ट्राटेक सीमेंट की डीलरशिप का झांसा देकर 2.94 लाख रुपये की ठगी की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
रायपुर में 2.66 करोड़ की साइबर ठगी, कपड़ा कारोबारी को निवेश के नाम पर लगाया झांसा




